Politics राज्य

पार्टी ने माना, गिरती जा रही है ‘आप’ की लोकप्रियता

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है. पार्टी के नेता भी महसूस करने लगे हैं। इसे लेकर उनकी झुंझलाहट सामने आ ही रही है। साथ ही पार्टी हर स्तर पर इससे निपटने में भी जुट गई है। पार्टी ने मीडिया के जरिये हो रहे नुकसान का मुकाबला जनसंपर्क अभियान के जरिए करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को नए सिरे से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

‘आप’ के नेता साफतौर पर तो इसे मानने को तैयार नहीं है लेकिन उका ये मानना ज़रूर है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी का पूरा ध्यान दिल्ली पुलिस संबंधी गतिविधियों पर था। एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी नए सिरे से वालिंटियर एंगेजमेंट और मैनेजमेंट की रणनीति तैयार कर रही है। उद्देश्य है कि मीडिया के जरिये हुए नुकसान की भरपाई लोगों से सीधे संपर्क कर की जा सके। वह कहते हैं कि हमारे बारे में दुष्प्रचार तो लगातार होते रहते हैं। 
पार्टी नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव का भी उदाहरण दे रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले एक फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर विरोधी लगातार हमारी आलोचना कर रहे थे। यहां तक कि मीडिया भी उसी बहाव में आ गया था। हालांकि, चुनाव में लोगों ने उन्हें भी हकीकत का अहसास करा दिया। पार्टी को ऑनलाइन मिलने वाले चंदे में भी लगातार भारी गिरावट आई है। इस बारे में पार्टी के सोशल मीडिया और आइटी प्रमुख अंकित लाल कहते हैं कि यह रफ्तार उन दिनों बढ़ती है, जब ऑनलाइन माध्यमों में पार्टी इसके लिए अभियान चलाती है। वैसे पार्टी का कहना है कि अपनी बात लोगों के बीच ज्यादा मजबूती से रखने की जरूरत है। पार्टी ने दुष्प्रचार को दूर करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल से अच्छी राखी सावंत: उद्धव ठाकरे
पाकिस्तान में हैवानियत की हद पार, नौ साल की हिन्दू बच्ची से रेप और हत्या

Your email address will not be published. Required fields are marked *