नहीं सुधरेंगे आसाराम के समर्थक,कोर्ट में वकीलों को पीटा


जोधपुर।  नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोपी आसाराम की मुसीबतें एक तरफ तो उनकी करतूतों की वजह से कम नहीं हो रहीं हैं वहीं उनके समर्थकों ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ाने का जिम्मा पुरी तरह से उठाया हुआ है। गुरुवार को जब आसाराम को कोर्ट में पेश किया गया तो उनके कई समर्थक हंगामे पर उतर आए। कोर्ट परिसर में जमा इन समर्थकों ने टीका-टिप्पणी की गलतफहमी में एक वकील को पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने समर्थकों को वहां से खदेड़ा और बसों में भर कर पाल आश्रम छोड़ दिया।
वकील की ओर से उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट भी दी गई है। इन समर्थकों का हुड़दंग यहीं खत्म नहीं हुआ, वे आसाराम की गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए मोहनपुरा पुलिया व पुलिस लाइन के सामने जेल तक हंगामा करते रहे।
हालांकी ये पहला मौका नहीं है जब आसाराम के समर्थकों में ऐसी गुंडागर्दी की हो । इससे पहले भी उन्होंने यूं ही हंगामा किया है।
31 अगस्त : पाल आश्रम के बाहर मीडिया पर हमला 4 घायल
26 सितंबर : सुनवाई कर रहे जिला न्यायाधीश को धमकी भरा पोस्टकार्ड
30 सितंबर : कोर्ट में मीडियाकर्मियों से हाथापाई, कैमरा छीनने का  प्रयास

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top