Entertainment Politics

अनुपम खेर ने भी छोड़ा ‘आप’ का साथ, बोला मुद्दों से भटकी सरकार

0
Please log in or register to do it.

मुम्बई। अन्ना आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर की अगर मानें तो उनका ‘आप’ से मोहभंग हो चूका है। अनुपम खेर वही शख्स हैं जो अन्ना आंदोलन में हिस्सा लेने मुम्बई से दिल्ली आते थे और उन्होने रामलीला मैदान में भाषण भी दिया था। इतना ही नहीं 28 दिसंबर को जब अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का शपथ लिया था तब उन्होंने ट्वीट कर के आशा जतायी थी कि “आज एक अच्छी शुरुआत हो रही है, अब आप महसूस कर सकते हैं कि भ्रष्ट राजनीतिक सिस्टम अब ख़त्म होगा।” लेकिन उनका नया ट्वीट इस बात को दर्शाता है कि अनुपम खेर का ‘आप’ से मोहभंग हो चूका है। खेर का कहना है कि अभी सरकार के 20 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और अरविन्द केजरीवाल अब दूसरी राजनितिक पार्टियों के रास्ते पर निकल चुके हैं।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के उद्देश्य और प्रतिबद्धताएं बदल गयी हैं।
अनुपम खेर ने अरविन्द केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए 15 जनवरी को ट्वीट किया है कि “राजनीति किसी भी इंसान को बदल देती है, उनका एजेंडा, जूनून और लक्ष्य सबकुछ सत्ता मिलते ही बदल जाता है।” उन्होंने खुद के ‘आप’ से चुनाव लड़ने के अफवाहों को भी नकारते हुए ट्वीट किया है कि “पता नहीं कौन ये अफवाह फैला रहा है कि मैं चुनाव लड़ने वाला हूँ। इस बात से चिंतित एक निर्माता ने मुझे फोन करके पूछा कि अगर आप ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो शूटिंग का क्या होगा? इसलिए मैं साफ कर दूं कि मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रहा। मैं अपनी फ़िल्म की दुनिया में बहुत खुश हूँ।” राजनितिक पंडितों का कहना है कि अनुपम खेर का ये बयान ‘आप’ को अलार्म के रूप में लेना चाहिए। क्यूंकि अभी तक सिर्फ पार्टी के सदस्य और विधायक ही नाराज़ दिख रहे थे। लेकिन अब ‘आप’ के साथ मुद्दों के नाम पर दिल से जुड़ने वाले लोग भी इन्हें छोड़ने लगे हैं।

नहीं रहीं अभिनेत्री सुचित्रा सेन
केजरीवाल ने फिर बोला झूठ

Your email address will not be published. Required fields are marked *