Politics

बिन्नी कल से करेंगे अपने ही सरकार के खिलाफ अनशन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की परेशानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इन्ही की पार्टी के नाराज विधायक विनोद कुमार बिन्नी सोमवार से अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठने वाले हैं। बिन्‍नी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से साथ देने की अपील कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि केजरीवाल सरकार अपने वादों को भूल गई है। लोगों के साथ धोखा हुआ है और मै उनकी आवाज उठा रहा हूं।
उन्‍होंने कहा कि अभी तक न किसी के बिल माफ हुए हैं और न दाम कम हुए हैं। इसीलिए अब लोग उनसे नाराज हैं। पूरी दिल्ली में 25 टीमें लगी हैं, जो लोगों से समर्थन देने के लिए अपील कर रही हैं। बिन्‍नी ने अपने साथ पार्टी के कई क्षुब्ध लोगों के होने का दावा किया है और उन्होंने कहा कि जिनके साथ धोखा हुआ है वो मेरे अनशन में साथ देगें। केजरीवाल द्वारा मीडिया पर कमेन्ट किये जाने के सवाल पर बिन्नी ने कहा कि “मीडिया जब अच्छा दिखाता था, तब क्या इन्होंने पैसे दिए थे? आज इनके खिलाफ दिखाया तो ये बैखला गये हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक अनशन करूंगा। अब देखना है अब तक अनशन कर के आन्दोलन करने वाली आम आदमी पार्टी अपनी ही पार्टी के विधायक के अनशन को कितनी गंभीरता से लेती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं 'वियाग्रा'
पोर्ट ब्लेयर में नाव पलटने से 21 की मौत, 29 को बचाया गया

Your email address will not be published. Required fields are marked *