देश

अगर मोबाइल पर अनचाही सेवाओं से हैं परेशान, डायल कीजिए 155223

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके मोबाइल में वैल्यू एडेड सर्विस खुद-ब-खुद शुरू हो जाता है। इलिए अब अगर आपके मोबाइल पर गलती से कॉलर टोन, क्रिकेट अपडेट, भविष्यवाणी या कोई और वेल्यू एडेड सर्विस एक्टिवेट हो गई हैं तो परेशान न हों। इससे सिर्फ एक कॉल से मुक्ति मिल सकती है। ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने टोल फ्री नंबर 155223 जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत करने के 24 घंटे में सेवा बंद हो सकेगी।

इसके अलावा मोबाइल कंपनियों द्वारा नई स्कीम के लिए भेजे जाने वाले एसएमएस व कॉल बंद करवाने के लिए उपभोक्ता को केवल मैसेज बॉक्स में स्टार्ट 0 टाइप कर 1909 पर भेजना होगा। किसी भी कंपनी के मोबाइल फोन उपभोक्ता यह नंबर डायल कर वेल्यू एडेड सर्विस बंद करवा सकते हैं। 
इसके अलावा ट्राई ने सभी मोबाइल कंपनियों को रात 9 से सुबह 9 बजे तक कोई मैसेज या कॉल करने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसा नहीं होने पर उपभोक्ता वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनसीसीपीटीआरएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत कर सकते हैं। आशा है कि अब  त्रि के इस कदम से उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों से निज़ात मिल जायेगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

राष्ट्रपति को केजरीवाल ने दिया जवाब
गणतंत्र दिवस: राजपथ पर शौर्य के साथ संस्कृति की झलक

Your email address will not be published. Required fields are marked *