Politics राज्य

केजरीवाल से अच्छी राखी सावंत: उद्धव ठाकरे

0
Please log in or register to do it.

मुम्बई। “दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के कारण सभी राजनेताओं के सर शर्म से झुक गए हैं।” ये कहना है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का। ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में आजकल कई येड़े (पागल) विदूषक पैदा हो गए हैं। उन्होंने तो इमरजेंसी के बाद इंदिरा गाँधी को हराने वाले राजनारायण को भी येड़ा (पागल) कह दिया। ये साड़ी बातें उन्होंने अपने अखबार सामना के संपादकीय में लिखा है।

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

पिछले दिनों ही देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी केजरीवाल को येड़ा (पागल) सम्बोधित किया था जिसमे उनकी बहुत खिंचाई हुई थी। वही उद्धव ठाकरे ने आगे लिखा है कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में बाधा पहुचने के लिए इस येड़े (पागल) मुख्यमंत्री ने अपना धरना किया, जिससे आम दिल्लीकर परेशान रहें। दिल्ली में दुर्घटनावश उनकी सरकार बन गयी तो इसका ये मतलब नहीं है कि कामयाबी उनके सर चढ़ जाए।

दिल्ली का मुख्यमंत्री पागल है: शिंदे

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में ‘आप’ की उपस्थिति ने सभी सत्ता विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। क्यूंकि इन्हें डर है कि कहीं सत्ता विरोधी वोट कहीं बटने की स्थिति में ना आ जाए इसलिए ये सभी बौखलाए हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि ये लोकतंत्र नहीं भीड़तन्त्र है। अगर ‘आप’ भी ऐसी ही हरकत करेगी तो कांग्रेस जैसे दलों और ‘आप’ में क्या फर्क रह गया। दोनों पार्टियाँ अराजकता फैला रही है।
गौरतलब है कि ‘आप’ के मुरीद चेतन भगत ने कहा था कि ‘आप’ को लोकसभा को बहुत ज़ल्दी है इसलिए ये राजनीति के आइटम गर्ल बन गयी है। इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में कहा है कि “अब तो राखी सावंत का ज्यादा सम्मान होना चाहिए। क्यूंकि केजरीवाल की जगह अगर राखी सावंत दिल्ली की सीएम होती तो इससे ज्यादा अच्छी तरह से सरकार चला सकती थी। चेतन भगत का कहना सही है कि ‘आप’ राजनीति की आइटम गर्ल है।” 
ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि ‘आप’ येडों (पागलों) की बारात है, जो खुद आम आदमी की दुश्मन है। जैसे बारात और मेले में सांप वाला , पॉकेटमार, पिपही वाला, चोर, मदारी, भांग वाला, मालिश वाला अपने करतब दिखाता है और मेला ख़त्म होते ही सब वापस अपने-अपने घर चले जाते हैं केजरीवाल की येडों (पागलों) की बारात के साथ यही होने वाला है, तबतक सभी आइटम गर्ल अपना नाच दिखा ले।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आम आदमी की तरह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे सीएम केजरीवाल
पार्टी ने माना, गिरती जा रही है 'आप' की लोकप्रियता

Your email address will not be published. Required fields are marked *