Politics

लव ज़िहाद के मसले पर गृहमंत्री के आवास घेरने की श्रीराम सेना ने दी धमकी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह जब संवाददाताओं ने राजनाथ सिंह से “लव जिहाद” मामले पर सवाल पूछा था तो उन्होंने बयान दिया था “अरे यह है क्या, हमें नहीं मालूम।” इसपर श्रीराम सेना के कुछ नेता गृहमंत्री पर भड़क उठे हैं और उनके दिल्ली आवास तक को घेरने की धमकी तक दे रहे हैं। दरअसल श्रीराम सेना ने “लव जिहाद” मामले पर राजनाथ सिंह के अज्ञानता जताने पर शुक्रवार उनपर पर जमकर बरसते हुए उनके घर का घेराव करने की धमकी दी है। साथ ही संस्था ने कथित “लव जिहाद” मामलों की जांच के लिए एक स्पेशल पैनल के गठन की मांग की है।  

मुसलमान के मुद्दे पर विहिप और नरेंद्र मोदी आमने-सामने

सेना के नेता प्रमोद मुथलिक ने सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक बड़े नेता होने के नाते उनका इस तरह बयान देना शर्मनाक है। अगर वह कहते हैं कि “लव जिहाद” मामले पर कोई जानकारी नहीं तो वे किस तरह के गृहमंत्री है। अगर वे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो हम दिल्ली में उनके घर का घेराव करके बता देंगे कि “लव जिहाद” क्या है। 




साथ ही मुथलिक ने कहा कि हमें आरटीआई से जानकारी मिली है, “अकेले महाराष्ट्र में “लव जिहाद” के 22 मामले सामने आए हैं। बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा था कि ऎसे कोई मामले सामने नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि इन मामलों की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाए।” मुथलिक ने साथ ही धमकी दी कि हम महाराष्ट्र से उन पीडिताओं को लाएंगे और उनके साथ राजनाथ सिंह के घर का घेराव करेंगे।


चीनी राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, लेकिन चीनी सैनिक छोड़ गए भारतीय सीमा में
भाजपा बैकफुट पर, कहा- महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन जरुरी

Your email address will not be published. Required fields are marked *