गोंडा- पुजारी को मारी गोली, मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर

गोंडा: शनिवार रात को गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद पुजारी की हालत गंभीर है। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
दरअसल, शनिवार रात को गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मारी। कहा जा रहा है कि, जमीन की वजह से ऐसा हुआ है, मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास व छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं।
शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा को गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी। विवाद को देखते हुए मंदिर के मंहत सीताराम दास को सशस्त्र बल की सुविधा दी गई थी पर पुजारी की सुरक्षा में सिर्फ होमगार्ड को ही तैनात किया गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इटियाथोक का यह मंदिर अयोध्या की तपस्वी छावनी से संचालित होता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top