Cricket Sports

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई टीम नस्लवाद के खिलाफ छोड़ेगी अभियान, हर सीरीज में मैदान पर उतरेगी नंगे पैर

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Australia Cricket Team) हर सीरीज से पहले स्वदेशी लोगों की संस्कृति को सम्मान देने के लिए मैच से पहले मैदान पर नंगे पांव उतरकर गोलाकार स्थिति में खड़े होंगे, जिसकी शुरुआत भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से होगी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एकदिवसीय उपकप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा कि उनकी टीम को अपने देश में और दुनिया में नस्लवाद की समस्या से निपटने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका लगा।
ईएसपीए क्रिकइंफो के मुताबिक कमिंस ने कहा कि, हमने नंगे पांव गोलाकार स्थिति में खड़ा होने का फैसला किया है। हम हर सीरीज की शुरुआत में ऐसा करेंगे। यह हमारे लिए बहुत आसान निर्णय है, न केवल एक खेल के रूप में, बल्कि इस मामले में भी कि हम लोग नस्लवाद के बिल्कल खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि हम इसकी शुरूआत कर यह कह सकते हैं कि हमने अतीत में पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं और हम बेहतर होना चाहते हैं। हम अपने स्तर पर इसे रोकने और बेहतर होने की कोशिश कर सकते हैं। यह एक छोटी पहल है जिसे हम इस गर्मी (आगामी सत्र) में शुरु करने जा रहे हैं।
ब्लैक लाइव्स मैट (बीएलएम) यानि अश्वेतों की जिंदगी मायने रखती है, आंदोलन के समर्थन में इंग्लैंड दौरे पर घुटने के बल नहीं बैठने पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की आलोचना की थी। कमिंस से पूछा गया कि इंग्लैंड दौरे पर टीम ने घुटनों के बल बैठने के खिलाफ फैसला क्यों किया तो उन्होंने कहा, कुछ लोग इसे घुटने के बल बैठ कर करना चाहते है, हो सकता है कि कुछ लोग इसे अलग तरीकों से दिखाना चाहें। लेकिन हम टीम के रूप में एक साथ आए हैं और समझते हैं कि यह सबसे अच्छा तरीका है जिसमें हम नस्लवाद के विरोध के साथ देशज संस्कृति का जश्न भी मनाएंगे।
Australian team campaign against racism

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



स्पेशल सेल ने जौश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की रच रहे थे साजिश
नीतीश कुमार को PM Modi ने दी बधाई, बोलें- NDA परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा

Your email address will not be published. Required fields are marked *