Politics

जाओ 500 वोटरों के साइन लाओ, फिर मिलेगा AAP का टिकट

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर लोकसभा उम्मीदवारी के लिए जो नामांकन का फॉर्म रखा है उसमें लोकसभा सीट से 100 मतदाताओं के दस्तख़त देने हैं लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने इसे थोड़ा और मुश्किल बनाते हुए नया नियम ला दिया है जिसके तहत लोकसभा क्षेत्र में आनेवाली सभी विधानसभा सीटों से 100-100 वोटरों के दस्तख़त लाने होंगे।
इसका मतलब ये हुआ कि जो आम आदमी पार्टी से लोकसभा की उम्मीदवारी चाहता है उसे कम से 500 मतदाताओं के दस्तख़त लाने होंगे। दिल्ली में एक लोकसभा सीट में 10 असेंबली सीटें आती हैं, मतलब दिल्ली की किसी लोकसभा सीट से उम्मीदवारी चाहिए तो कम से कम 1000 वोटरों के दस्तख़त लाने होंगे।
ग़ाज़ियाबाद के आम आदमी पार्टी के दफ़्तर में बैठनेवाले शालू कनोजिया ने बताया कि, “इससे ये पता लग सकेगा कि उम्मीदवारों को उनके इलाके में पर्याप्त समर्थन हासिल है। केजरीवाल ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी उम्मीदवारी के लिए ऐसा ही किया था।”
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर लोक सभा उम्मीदवारों को उतारेगी और इसके लिए एक महीने के भीतर उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में किया क्लीन स्वीप, 5-0 से सीरीज़ पर क़ब्ज़ा
लालू की तरह वीरभद्र ने स्कूटर पर भेजा सेब!

Your email address will not be published. Required fields are marked *