Close

बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे

बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे - Image 1
बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे - Image 1

मुंबई- एक वक्त वो भी देखा जब एमएनएस यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे सीधे सीधे बॉलीवुड के महानायक पर निशाना साधते दिखे और यहां तक बोला की अमिताभ को महाराष्ट्र छो़ड़ देने चाहिए खुद अमिताभ ने कभी कटाक्ष तो नहीं किया लेकिन विरोध को देख कर बड़ी सालीनता से सामने आकर तमाम मामले पर खुद को छोटा बताया और यहां से बढ़ गई राज ठाकरे और अमिताभ की दूरियां। लेकिन सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनसे ने कनिष्ठ कलाकारों और स्टंट कलाकारों को बीमा पॉलिसी वितरित करने का समारोह आयोजित किया था। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि थे। ये कार्यक्रम मनसे चित्रपट सेना की 7वीं सालगिरह पर आयोजित किया गया और यहां दोनों एक साथ एक मंच पर न केवल नजर आते हैं बल्कि एक दूसरे की तारीफ भी करते दिखते हैं।

अमिताभ बच्चन ने जहां मराठी सीखने की बात कही तो राज ठाकरे ने भी अमिताभ की शान में कसीदे पढ़े।

अपने भाषण की शुरुआत अमिताभ ने मराठी बोलकर की और फिर मजाक में कहा कि अभी मराठी सीख रहा हूं। इसके बाद जब राज ठाकरे भाषण देने आए तो जैसे उन्होंने पिछली सारी तल्खी एक झटके में दूर कर दी। राज ठाकरे ने भाषण की शुरुआत में मीडिया से कहा कि आपके कैमरे तो चल ही रहे होंगे, मंच पर अमिताभ जी जो हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि जब मेरे लोगों ने मुझे बताया कि हमारे कार्यक्रम के लिए अमिताभ जी ने हां कर दिया तो मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ। मैंने उनसे पूछा कि आपने अमित जी को बताया है न कि किसका कार्यक्रम है। मेरा नाम बताया न उन्हें? सारे मीडिया वाले मुझसे फोन करके पूछने लगे कि क्या ये सच है? वैसे सब जान लें कि देश में अमिताभ जी जैसा न कोई था, न होगा।

राज ठाकरे ने कहा कि मेरा ये कहना था कि वो किसी एक राज्य के नहीं बल्कि देश के ब्रांड एंबेसडर हैं। मैं आज भी अपने स्टैंड पर कायम हूं। जितना इलाहाबाद के लोग उन्हें चाहते हैं उतना ही महाराष्ट्र के भी। अटल जी और अमित जी की हिंदी का जवाब नहीं। अमित जी की हिंदी बहुत अच्छी है और मैं कौन बनेगा करोड़पति से हिंदी सीखता हूं। अमित जी आए मैं, आभारी हूं। जो हुआ, सो हुआ। सब गंगा में बह गया और गंगा से हम भी प्यार करते हैं।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top