हमें दंगे करानेवाली सरकार नहीं चाहिए – ममता बनर्जी

हमें दंगे करानेवाली सरकार नहीं चाहिए – ममता बनर्जी - Image 1

हमें दंगे करानेवाली सरकार नहीं चाहिए – ममता बनर्जी - Image 1

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2014 के चुनावों में अकेले ही ताल ठोकेगी। उन्होंने अपने आप को ग़ैर-बीजेपी और ग़ैर-कांग्रेसी फ्रंट के तौर पर पेश किया। 


रैली में आए हज़ारों की भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने एक साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर हमला करते हुए कहा कि, “हमें केंद्र में ना पारिवारिक सरकार चाहिए ना दंगे करानेवाली सरकार। हमें जनता की सरकार चाहिए।” 
एक समय में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में रह चुकी और एक समय में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार में रह चुकीं ममता बनर्जी ने अपनी ये बात रखकर एक तरह से लेफ़्ट को जवाब दिया है जो ममता बनर्जी से सवाल करता रहा है कि वो साफ़ करें कि लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के साथ हैं या नहीं हैं। 
तीसरे फ्रंट की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम राज्यों के हितों को देखते हुए चाहते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों का फेडकल फ्रंट एक विकल्प के तौर पर आए। और अगर ऐसा फ्रंट आनेवाले वक़्त में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचता है तो हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें कुर्सी या पावर का मोह नहीं है, अगर ज़रुरत पड़ी तो हम सपोर्ट करेंगे। 
लोकसभा चुनावों के बाद अहम भूमिका में आने की उम्मीद रखते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही अकेली विकल्प है जो ग़ैरकांग्रेस और ग़ैरबीजेपी सरकार बना सकती है। 
यूपीए सरका पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर हमला करते हुए ममता ने नारा दिया “दुर्नीति हटाओ, देश बचाओ।” 
रैली में ममता ने ये भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, “हम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ेंगे। मैं ख़ुद दूसरे राज्यों में प्रचार अभियान पर निकलूंगी।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top