Politics राज्य

आज केजरीवाल देंगे धरना, दोपहर तक 4 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

0
Please log in or register to do it.
नयी दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्रालय को सोमवार सुबह 10 बजे तक का वक्त दिया है। इसके बाद वे अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नॉर्थ ब्लॉक के सामने धरना देने पहुंचेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के सामने धरना रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगाकर पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर रोक लगा दी है।
खिड़की एक्सटेंशन में एक मकान में रह रहे कुछ विदेशियों के यहां बुधवार रात छापा मारने पहुंचे सोमनाथ भारती के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। केजरीवाल ने शुक्रवार को इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात के बाद कहा था कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों का अगर निलंबन नहीं किया गया तो सोमवार को नॉर्थ ब्लॉक के सामने धरना देंगे। धरने में विधायकों के साथ-साथ पुलिस से पीड़ित आमजन भी शामिल होंगे। लेकिन बाद में मुख्यमन्त्री केजरीवाल ने ट्वीट कर आमलोगों  और विधायकों को इस धरने से दूर रहने की अपील की है।
दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे  ने अपने एक बयान में कहा कि “हर चीज़ इतनी ज़ल्दी में नहीं होता है। इसके लिए पहले जांच करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री को भी थोडा समझना चाहिए।” लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अब अरविन्द केजरीवाल के रूख में भी थोड़ी नरमी आयी है। क्यूंकि अब तक सिर्फ नीलमबन की मांग करने वाले केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा कि दोषी पुलिसवालों का निलम्बन या तबादला हो।

सुरक्षा के नाम पर दिल्ली पुलिस कर रही है राजनीति: केजरीवाल


वही दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राजन भगत ने धारा 144 लगाने के पीछे 26 जनवरी की तैयारियों का हवाला दिया है। वही मेट्रो सूत्रों का कहना है कि सोमवार सुबह नौ बजे से एक बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। साथ ही, कोई ट्रेन भी नहीं रुकेगी। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन से इन स्टेशनों को बंद रखने का आग्रह किया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल को नहीं मिली धरना देने कि इज़ाज़त, अब क्या करेंगे केजरीवाल ?
UPPSC में हो रही है सिर्फ अखिलेश के करीबियों की नियुक्ति

Your email address will not be published. Required fields are marked *