Crime Politics

मेहर तरार का ई-मेल “धन्यवाद शशि… मेरी ज़िंदगी में आने के लिए”

0
Please log in or register to do it.

सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद इंडिया टूडे ऑनलाइन ने दावा किया है कि उसके पास वो ई-मेल है जो मेहर तरार ने शशि थरूर को भेजा था

पूरा ई-मेल इस तरह है:
आपकी ज़िंदगी में जो हो रहा है उसके लिए मैं क्षमा चाहूंगी। मुझे पता है कि आपके लिए ये शादी कितनी मायने रखती है। मुझे पता है कि आपकी पत्नी आपके लिए कितनी मायने रखती है। मुझे लगता है कि आपने ग़लती से कुछ लिख दिया जब मैंने आपसे अपने शुक्रवार के आर्टिकल (जिसमें मैंने आपका नाम लिखते हुए पसंद करने के लिए धन्यवाद कहा था)। मैं दबाव में हूं। मैंने इस बारे में रात में मज़ाक किया क्योंकि मैं कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं थी। हम दो बार मिले। हम बेहद अच्छे मित्र बन गये। मैं बहुत खुश हूं और आपसे सच्चाई बताना चाह रही थी कि आपकी मित्र बनकर मैं कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं। जैसा कि मैंने ट्वीटर और अपने आर्टिकल में कहा, मैं आपकी किताबों और आपकी राजनीतिक समझ की बहुत बड़ी फैन हूं। इतना ही नहीं आपसे अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करके मुझे कुछ चीज़ों के बारे में नई दृष्टि मिली है। आपकी सहज शालीनता और नैतिक सोच ने मुझे कुछ चीज़ों पर दोबारा सोचने पर मजबूर किया। धन्यवाद शशि… मेरी ज़िंदगी में आने के लिए, दूर के दोस्त ही सही। कुछ चीज़ों की गहराई नापना लोगों के लिए मुश्किल होता है और वो इन शब्दों के साथ आया है कि हम जो देख नहीं सकते उसके लिए ज़िंदगी हमें एक दिशा में रहना और रहस्यमयी रहना सिखाती है। कभीकभी दो लोगों के बीच एक या दो वजहों से संवादहीनता इतनी बढ़ जाती है कि हर शब्द पर शक होता है और हर सच ओछा लगने लगता है। लेकिन आख़िर में सिर्फ सच काम करता है। तो आप जो हैं वही बने रहिये, आप कमाल के हैं। इंसाअल्लाह आप दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा।
आपकी पत्नी के लिए मैं समस्या बन गई हूं, इस बारे में मैं क्या कहूं। मैं सोच भी नहीं सकती कि ये मेरे छोटे बच्चे के लिए कैसा होगा। इसलिए मैं सोचती हूं कि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी में सही रही। एक आदमी और औरत के बीच की दोस्ती को हमेशा ग़लत नज़रिये से देखा जाता है। यहां तक कि वो औरत जो आपकी ज़िंदगी का प्यार है वो भी आपकी बातों को ख़िलाफ़ देखती है।
आप मेरी दुआओं में हैं शशि। आप अपनी ज़िंदगी और शादी में खुश रहें।
दिल से माफ़ी…
केजरीवाल को मिला सरकारी आवास
सीने में दर्द, थरूर एम्स में भर्ती

Your email address will not be published. Required fields are marked *