International

सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम

0
Please log in or register to do it.
सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम - Image 1

सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम - Image 1

रियाद। एक सऊदी नियोक्ता की हत्या मामले में दोषी एक भारतीय कामगार का रियाद में तलवार से सिर कलम कर दिया गया। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बताया कि मोहम्मद लतीफ़ नाम के इस भारतीय को अपने नियोक्ता धफर बिन मोहम्मद अल दोसरी की पीट-पीटकर हत्या करने का दोषी पाया गया था। 

न्यूज़ एजेंसी एसपीए के मुताबिक लतीफ़ ने अपने नियोक्ता को लोहे की छड़ से हत्या की और फिर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। इससे पहले अदालत ने लतीफ़ की सज़ा पर तब तक के लिए रोक लगा दी थी जब तक अल दुसारी के अवयस्क पुत्र फैसले पर सहमति देने के लिए बड़े नहीं हो गए। 
अरब में एक व्यवस्था जिसे ‘कफाला’ कहते हैं उसके तहत स्थानीय नियोक्ता का विदेशी कामकारों पर प्रभाव होता है। सऊदी अरब में इस साल मौत की सज़ा के तहत सिर कलम किये जाने का ये तीसरा मामला है जबकि 2013 में 78 लोगों का सिर कलम किया गया था।
देश में बलात्कार, हत्या, अपने धर्म का त्याग, लूटपाट तथा नशीली दवाओं की तस्करी के लिए मौत की सजा दी जाती है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल
कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़

Your email address will not be published. Required fields are marked *