Close

भाजपा सांसद का मोदी पर आरोप, उपचुनाव में हार के ज़िम्मेदार मोदी सरकार

भाजपा सांसद का मोदी पर आरोप, उपचुनाव में हार के ज़िम्मेदार मोदी सरकार
रायपुर/नई दिल्ली। अभी हुए हालिया कई राज्यों के उपचुनाव में मोदी मैजिक बिलकुल काम नहीं किया. विश्लेषक इसके पीछे कई बता रहे हैं. लेकिन भाजपा नेता इसे अपने सरकार की गलती ही मुख्य वजह मान रहे हैं. उत्‍तर प्रदेश और गुजरात सहित 10 राज्‍यों में हुए हालिया विधानसभा उपचुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए पार्टी के एक सांसद ने मोदी सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सांसद नंद कुमार साई ने कहा कि सरकार महंगाई को काबू में नहीं कर सकी और जनता से किए गए कई वादे भी पूरे नहीं हो सके, इसलिए लोगों ने ऐसा फैसला दिया। साथ ही उन्‍होंने सरकार को अपना कामकाज दुरुस्‍त करने की भी सलाह दे डाली। हालांकि, बाद में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्‍होंने इस तरह का बयान देने से इनकार किया।

साई ने गुरुवार को बिलासपुर में कहा “महंगाई ठीक नहीं हो सकी। कई और चीजों को भी पूरा नहीं किया गया। जनता को लोगों से कई उम्‍मीदें थीं। लोगों को शायद लगा कि सरकार ने अच्‍छा काम नहीं किया है, इसलिए उन्‍होंने उपचुनाव में पार्टी से सीटें छीनकर सरकार को संदेश देने की कोशिश की।” छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके साई ने कहना था कि  “कभी भी किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसने सब कुछ कर दिया है और लोगों के बीच स्‍वीकार्य है। अगर जनता ने आपको जीत दी है तो वह सरकार की समीक्षा भी करती है। विधानसभा उपचुनाव के नतीजे इस बात को दिखाते हैं।” हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा‍ कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा बढि़या प्रदर्शन नहीं कर पाने को मोदी के जादू से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन जब मीडिया में इस बयान से बवाल शुरू हो गया तो साई बाद में अपने बयान से पलट गए। उन्‍होंने कहा “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। मैं ऐसा कैसे कह सकता हूं।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top