Election

बिहार विधानसभा: जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, 23 और 24 नवंबर तक रहेंगे पद पर

0
Please log in or register to do it.
jitan ram manjhi

पटना: राजभवन में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक मांझी प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन का संचालन करेंगे। उन्हें 17 वें विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रोटेम स्पीकर के रूप में मांझी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।
जीतन राम मांधी ने 23 और 2 नवंबर तक के लिए प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली है। इसके बाद स्पीकर पद का चुनाव हो जाएगा और वे प्रोटेम स्पीकर पद से हट जाएंगे। सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे और इनके नेतृत्व में ही स्पीकर का चुनाव होगा।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा दोबारा से भाजपा नेता मंगल पांडेय को मिला है। उन्होंने आज 19 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाला है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अस्पतालों की साफ सफाई की व्यवस्था प्राथमिकता में शामिल होगी। मंगल पांडेय को पथ निर्माण विभाग भी सौंपा गया है।

jitan ram manjhi


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब मास्क नहीं पहनने पर भरना होगा 2000 रुपये का जुर्माना
CoronaVaccine: फाइजर की वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 95 फीसदी प्रभावी, अब फाइनल अप्रूवल की तैयारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *