Politics राज्य

Nitish Kumar ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अब 15 नवंबर को होगी बैठक

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के राज्यपाल को दिया है। इससे पहले आज एनडीए गठबंधन की बैठक में फैसला लिया गया कि गठबंधन अब दीवाली बाद अपना नया नेता चुनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बुलाई गई बैठक 15 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।
राज्यपाल फागू चौहान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई सरकार के गठन तक राज्यपाल ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। नई सरकरा के गठन तक अब नीतीश कुमार बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में रहेंगे। वहीं, 15 नवंबर को एनडीए की बैठक में नए नेता के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का चयन किया जाएगा। आज सीएम आवास एनडीए की अहम बैठक के बाद, नीतीश कुमार ने कहा कि 15 को एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, उस दिन सब चीजें तय हो जाएंगी।
बताते चलें कि, बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। जबकि जेडीयू 3, हम-4 और वीआईपी 4 सीट जीतने में सफल रहे।
गौरतलब हो कि, कम सीट आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार की सीएम बनेंगे या फिर बीजेपी कोई और चेहरा लाएगी। नीतीश कुमार ने कहा था कि इसका फैसला एनडीए विधायक दल करेगा। हालांकि, बीजेपी यह साफ कर चुकी है कि बिहार के अगले मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।
Nitish Kumar tenders resignation to Govornor

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अमेरिका चुनाव: लगभग एक हफ्ते बाद चीन ने Joe Biden को दी बधाई
जम्मू-कश्मीर: तीन जवानों की शहादत का भारत ने लिया बदला, मार गिराए Pak के 8 सैनिक

Your email address will not be published. Required fields are marked *