International

पाकिस्तान को फ्रांस से झटका, फाइटर जेट को अपग्रेड करने से किया इनकार

0
Please log in or register to do it.
France denies pakistan for upgrade Mirage fighter jets

नई दिल्ली: फ्रांस (France) की तरफ से पाकिस्तान (Pakistan) को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने मिराज फाइटर जेट (Miraj Fighter Jet), एयर डिफेंस सिस्टम और अगोस्टा 90बी पनडुब्बियों को अपग्रेड करने के लिए फ्रांस से मदद मांगी थी। अब फ्रांस ने पाकिस्तान की मदद करने से इनकार कर दिया है।
फ्रांस सरकार ने फैसला किया है कि वो पाकिस्तान के मिराज-3 और मिराज-5 फाइटर जेट को भी अपग्रेड नहीं करेगा। फ्रांस की सरकार का फैसला पाक के लिए एक बड़ा झटका है, ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के पास फ्रांस की फर्म दसौल्ट एविएशन के 150 मिराज फाइटर जेट हैं और अब इनमें से आधे ही काम करने के लायक हैं।
खबरों की माने तो, हाल ही में पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को समर्थन देने के मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना की थी। जिसके बाद अब फ्रांस की ओर से पाकिस्तान का अनुरोध ठुकरा दिया गया है और पाकिस्तान की मदद करने से फ्रांस ने इनकार कर दिया है। इसके अलावा फ्रांस ने कतर से भी कहा है कि वो पाकिस्तान की मदद न करे।
कतर से फ्रांस ने कहा कि, वो पाकिस्तानी मूल के टेक्नीशियन्स को अपने फाइटर जेट पर काम ना करने दे, फ्रांस ने कहा है कि फाइटर के बारे में तकनीकी जानकारी पाकिस्तानी को लीक कर सकते हैं, वहीं ये फाइटर जेट भारत के डिफेंस की भी सबसे अहम कड़ी हैं। इसले अलावा पहले भी पाकिस्तान चीन के साथ संवेदनशील जानकारियां शेयर करता रहा है।
France denies pakistan for upgrade Mirage fighter jets

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



CJI के खिलाफ एक और ट्वीट को लेकर कुणाल कामरा पर चलेगा अवमानना का केस, अटार्नी जनरल ने दी इजाजत
गुपकार गठबंधन को शिवराज सिंह चौहान ने बताया, पाकिस्तान और चीन का 'गुप्तचर'

Your email address will not be published. Required fields are marked *