अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी नीलाम, दिल्ली के दो वकीलों को मिली 6 संपत्ति

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की आखिरकार नीलामी हो गई है। दाऊद की 7 प्रॉपर्टी में से 6 प्रॉपर्टी बिक गई है। हालांकि एक प्रॉपर्टी को निलामी से हटा दिया गया था। दो वकीलों को दाऊद की 6 प्रॉपर्टी मिली है। इसमें से 4 प्रॉपर्टी 4,5,7,8 भूपेंद्र भरद्वाज को मिली, जबकि 2 प्रॉपर्टी 6 और 9 अजय श्रीवास्तव ने ली है। इसी के साथ दाऊद की हवेली वकील अजय श्रीवास्तव ने खरीदी है। यह हवेली 11 लाख 20 हजार की बिकी है।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची की संपत्ति इस बार भी निलामी में नहीं बिक पाई। उसकी संपत्ति जुहू में है। बोली लगाने वालों का मानना है कि संपत्ति की वैल्यू बहुत ज्यादा लगाई गई है। इसलिए वे बोली लगाने से पीछे हट गए।
जबकि दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली महज 11 लाख 2 हजार में बिक गई। इस दौरान दाऊद की संपत्ति दिल्ली के दो वकीलों ने खरीदी है। जिसमें दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव को दो संपत्ति और दिल्ली के ही भूपेंद्र कुमार भारद्वाज को 4 संपत्ति मिली है।
दाउद की 10 नंबर की प्रॉपर्टी को वापस ले लिया गया था। क्योंकि उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत थी। बताया जा रहा है कि उस प्रॉपर्टी की सीमा पर कुछ विवाद था।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top