Politics Terror देश

नगरोटा मुठभेड़: भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

0
Please log in or register to do it.
Ministry of External Affairs summoned Pakistan High Commission officials over the Nagrota incident

नई दिल्ली: नगरोटा मुठभेड़ को लेकर भारत सख्त हो गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। सुत्रों की माने सरकार ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेताया है कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से चलने वाली आतंकी गतिविधियों को बंद करे। भारत सरकार अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के संरक्षण के लिए सारे आवश्यक उपाय करने के प्रति अड़िग है।
बताते चलें कि, नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के पास से बरामद चीजों से उनके पाकिस्तान कनेक्शन का पता चला है। आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में थे। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान की एक कंपनी का डिजिटल मोबाइल रेडियो (डीएमआर) बरामद किया गया था। इसके बावजूद आतंक को पालने वाला पाकित्सान बाज आता नहीं दिख रहा। आज फिर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा जिला पुलिस ने इस बाच की जानकारी दी है।
शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की। इस, बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके पाकिस्तान को ‘कड़ा संदेश’ भी दिया। सूत्रों की मानें तो चारों आतंकी मुंबई हमले की बरसी पर बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे।
नगरोटा एनकाउंटक के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक में अमित शाह, अजीत डोभाल के अलावा, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नगरोटा एनकाउंटर में ढेर हुए चारों आतंकवादी मुंबई हमले (26/11) की बरसी के मौके पर बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे। समीक्षा बैठक में नगरोटा एनकाउंटर पर विस्तार से चर्चा की गई।

Ministry of External Affairs summoned Pakistan High Commission officials over the Nagrota incident


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Drugs Case: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लिया हिरासत में, छापे में घर से मिले ड्रग्स
प्रयागराज: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 13 की हालत गंभीर

Your email address will not be published. Required fields are marked *