Crime राज्य

पुलिस ने माफिया बदन सिंह बद्दो के घर को किया कुर्क, ढोल बजाकर दी मुनादी

0
Please log in or register to do it.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर उप्रदेश के कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर भी प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर अब उसके घर को भी कुर्क करने की कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। थाना टीपी नगर इलाके के बेरीपुरा स्थित बद्दो के घर पर कई थानों की पुलिस पहुंची और ढोल बजाकर उसके इलाके में मुनादी दी गई। बताया जा रहा है कि बद्दो के मकान में काफी सामान है, जिसको पुलिस कब्जे में ले रही है।

ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार होने हो गया। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने बद्दो की के घर को कुर्की के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने पंजाबीपुरा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने घर मे रखा सारा कीमती सामान जब्त कर लिया। ढोल नगाड़ों से पुलिस ने मुनादी भी कराई। इस दौरान एएसपी, सीओ पुलिस और पीएसी के साथ पहुचे थे, पूरे घर को खंगाला गया और उसके बाद घर का सामान जब्त करने की कार्यवाही की गई।

बद्दो के इस मकान में उसकी बेटी और दामाद रहते हैं और इस मकान के बारे में कम ही लोग जानते हैं। पुलिस ने कुछ वक्त पहले कुख्यात योगेश भदौड़ा, शराब माफिया रमेश प्रधान की भी संपत्ति कुर्क की थी लेकिन बद्दो पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई थी। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने घर की कुर्की की। बदन सिंह बद्दो ने शराब की तस्करी, हथियारों की तस्करी, जमीनों पर अवैध कब्जे, सुपारी लेकर हत्या कराकर करोड़ो की अकूत संपत्ति अर्जित की।
बदन सिंह बद्दो को आजीवन कारावास की सज़ा हो चुकी है। 28 मार्च 2019 को जिस दिन मेरठ में पीएम मोदी की रैली थी उस दिन पेशी के दौरान बद्दो मेरठ के होटल मुकुट महल से फरार हो गया था। इस बात को करीब पौने दो साल बीत चुके हैं लेकिन बद्दो का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। कभी बद्दो के चंडीगढ़ होने, कभी नेपाल तो कभी ऑस्ट्रेलिया होने की चर्चा चली। बद्दो अपनी सोशल साइट पर भी एक्टिव रहता है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अफगानिस्तान की तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में मार गिराए 29 आतंकी
First Look: साइना नेहवाल बनी परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने

Your email address will not be published. Required fields are marked *