केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें

हमारा संघर्ष सत्ता में आने के लिए नहीं था बल्कि दिल्ली के लोगों को ताक़त देना था

आज आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री या मंत्री ने शपथ नहीं ली है, ये शपथ दिल्ली के 1.5 करोड़ लोगों ने ली है।

दिल्ली के लोगों ने देश को दिखा दिया है कि ईमानदारी से भी चुनाव लड़ा जा सकता है

ये कुदरत का करिश्मा है जो हम 2 साल पहले संघर्ष कर रहे थे आज वो संघर्ष सफल हो रहा है

हमारे पास जादू की छड़ी नहीं है, जो हम एक दिन में सब कुछ सही कर देंगे लेकिन हमे पूरा भरोसा है कि अगर हम साथ मिलकर काम करेंगे तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

सिर्फ कुछ लोग, हम सात मंत्री इस काम को नहीं कर सके। हमें साथ मिलकर चलना होगा, लड़ना होगा।

मैं हाथ जोड़कर अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि वो कभी घमंड नहीं करेंगे वो हमेशा विनम्र रहेंगे, जिस दिन हमारे अंदर घमंड आ गया, हम असफल हो जाएंगे।

हमें राजनेताओं के घमंड को तोड़ने के लिए पार्टी बनानी पड़ी, उम्मीद है कि किसी और को हमारा घमंड तोड़ने के लिए पार्टी न बनानी पड़े

मेरा मन कहता है कि आनेवाले 5 सालों में ये देश सोने की चिड़िया बन जाएगा

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top