सूरत। खुद को भगवान कहने वाला "रेप का आरोपी" नारायण साईं ने कबूला कि उसका संबंध आठ लड़कियों के साथ था। आज ये चौकाने वाला सच हर कि...
सूरत। खुद को भगवान कहने वाला "रेप का आरोपी" नारायण साईं ने कबूला कि उसका संबंध आठ लड़कियों के साथ था। आज ये चौकाने वाला सच हर किसी को आश्चर्यचकित कर रहा है। नारायण साईं ने पहली बार यह कुबूल किया कि उसका अपनी पत्नी जानकी के अलावा भी कई लड़कियों से उसका जिस्मानी रिश्ता था। साथ ही उसने ये भी माना कि वह नाजायज़ बेटे का बाप भी है और इसकी जानकारी उसकी पत्नी को भी है।
साईं के अनुसार उसके संबंधों की जानकारी उसकी पत्नी को भी थी और ये सब पत्नी की सहमति से ही चल रहा था। चूँकि उसकी पत्नी माँ नहीं बन सकती थी और ये सब उसने अपनी पत्नी की गोद भरने के लिए किया।
हालांकि पुलिस को दिए बयान में नारायण साईं की पत्नी जानकी ने उसके इस नए दांव को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने कहा है ना तो कभी नारायण साईं को किसी से रिश्ते बनाने की इजाजत दी और न ही वो यह बात जानती थी, हाँ उसे जमुना से रिश्ते के बारे में शक ज़रूर था। नारायण साईं हर पल पुलिस को भ्रम में डालने वाला बयान दे रहा है। एक ओर तो वो बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की को जानने की बात भी कहता है, लेकिन लगे हाथ यह कहना भी नहीं भूलता कि उसने उसका बलात्कार नहीं किया, बल्कि वह तो उससे प्यार करता था। यानी वह एक साथ जुर्म कुबूलता भी है, लेकिन उसी जुर्म को जुर्म मानने के लिए भी तैयार नहीं है।
अपने हर जुर्म को वो प्यार की संज्ञा दे रहा है। उसने यह भी माना कि सूरत की जिस लड़की ने उस पर बलात्कार का इल्जाम लगाया है, वह उससे भी अथाह प्यार करता है। वैसे पुलिस नारायण साईं के हर बयान का विडियो रिकॉर्डिंग भी कर रही है ताकि उसे कोर्ट में पेश किया जा सके।