सीएम हैं बीमार, मुफ़्त पानी का और करो इंतज़ार

ग़ाज़ियाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीमार हैं, उन्हें सर्दी, बुखार और डायरिया हो गया है। अरविंद आज दफ़्तर नहीं जा पा रहे और इसको लेकर उन्होंने दुख जताया है। ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है कि “कल से 102 डिग्री बुखार है, दस्त भी है। दुख है कि मैं आज दफ़्तर नहीं जा पा रहा।”
दे दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद को आज दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। उन्होंने आज दिल्लीवालों को 700 लीटर रोज़ाना मुफ़्त पानी देने पर फ़ैसला लेने का वादा किया था लेकिन अब जब उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वो दफ़्तर नहीं जा पा रहे, इस फ़ैसले में देरी होगी।
अरविंद ने ट्वीट कर के कहा है कि, “आज दफ़्तर जाना बहुत ज़रूरी था। हमे पानी को लेकर घोषणा करनी थी। भगवान, बहुत ग़लत समय पर बीमार कर दिया।”
केजरीवाल को डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है। उनके ख़ून की चांज चल रही है। केजरीवाल को देख रहे डॉक्टर बिपिन मित्तल ने बताया कि, “मुख्यमंत्री को डायरिया रोकने के लिए एंटीबायोटिक दी गई है और पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।”

वो दिन भर आराम करेंगे। जैसा होगा हम आगे देखेंगे। वो सचिवालय जाने के लिए बेचैन थे क्योंकि उन्हें आज कुछ अहम घोषणाएं करनी थीं। मैं उन्हें दबाव देकर आराम करने के लिए कहा।– बिपिन मित्तल, अरविंद केजरीवाल के डॉक्टर

केजरीवाल पिछले एक महीने से सर्दी-ज़ुकाम से बीमार चल रहे हैं। रविवार को उन्होंने जनता दरबार को भी रद्द कर दिया था। आज भी लोगों से अपील की गई है कि वो अपने सीएम को आराम करने दें और उनके घर न पहुंचे।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top