Cricket Sports

कोहली ने सचिन की याद दिलाई- एलन डोनाल्ड

0
Please log in or register to do it.
कोहली ने सचिन की याद दिलाई- एलन डोनाल्ड - Image 1
कोहली ने सचिन की याद दिलाई- एलन डोनाल्ड - Image 1
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ जोहांसबर्ग में खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और उनको ऐसा करते हुए पूरी दुनिया देख रही थी लेकिन दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एलन डोनाल्ड को वहां विराट कोहली खेलते हुए नहीं दिख रहे थे बल्कि विराट के रूप में उन्हें वहां सचिन तेंदुलकर नज़र आ रहे थे।
डोनाल्ड ने विराट की बैटिंग की तुलना 1996 केपटाउन टेस्ट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाज़ी से की। उन्होंने कहा कि सचिन ने साल 1996 में केपटाउन टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया था।

कोहली ने बहुत अनुशासन और ज़िम्मेदारी दिखाई, इसने मुझे सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी, जब वे साल 1996 में यहां आए थे। – एलन डोनाल्ड

भारत के लिए चौथे नंबर पर खेलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में एक शब्द जो मेरे दिमाग़ में आता है वो है ज़िम्मेदारी।
1996 के बारे में याद करते हुए डोनाल्ड ने कहा कि उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम में दम नहीं है जो ग़लत था।

मैं पहला व्यक्ति था जिसने कहा था कि भारतीय टीम में ज्यादा दम नहीं है। एक व्यक्ति जिसने सामना किया और परिस्थितियों को देखते हुए अपनी टीम के लिए खेला, वह था तेंदुलकर। जब मैंने कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखा तो मेरे दिमाग यही आया। – एलन डोनाल्ड

मनु शर्मा को पेरोल पर 9 दिनों की ज़मानत
देवयानी मामला: कड़े रूख के बाद अमेरिका ने जताया खेद

Your email address will not be published. Required fields are marked *