Politics

मनमोहन और सोनिया के सामने हंगामा, शख्स ने कहा लागू नहीं होती सरकारी योजनाएं

0
Please log in or register to do it.
मनमोहन और सोनिया के सामने हंगामा, शख्स ने कहा लागू नहीं होती सरकारी योजनाएं - Image 1
मनमोहन और सोनिया के सामने हंगामा, शख्स ने कहा लागू नहीं होती सरकारी योजनाएं - Image 1
नई दिल्ली। दिल्‍ली के विज्ञान भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्‍स के विरोध का सामना करना पड़ा। इस शख्‍स ने कहा कि कृपया किसी नई घोषणा का ऐलान न करें, क्‍योंकि इन पर अमल नहीं होता। दरअसल प्रधानमंत्री वक्‍फ बोर्ड के एक कार्यक्रम के लिए विज्ञान भवन पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जब बोल रहे थे, उसी दौरान डॉक्‍टर फहीम बेग नाम का एक शख्‍स अपनी सीट से खड़ा हुआ और पीएम का विरोध करने लगा। बेग ने पीएम को बीच में ही रोकते हुए कहा कि अब वो किसी भी नई घोषणा का ऐलान न करें. क्‍योंकि उनकी सरकार में घोषणाओं पर अमल नहीं होता।
ये शख्स एक कागज लहरा रहा था और खुद को यमुनापार का निवासी बता रहा था। ये शख्स कह रहा था कि अल्पसंख्यकों के विकास की जो बातें की जा रही हैं उसमें दम नहीं है। अगर पहले की योजनाओं को भी लागू कर दिया जाए तो मुस्लिमों का बहुत भला हो सकता है। फहीम बेग के अनुसार उसने संबंधित अधिकारियों से बात बताने की कोशिश कई दिनों से कर रहा था। प्रधानमंत्री को भी उसने करीब 150 से ज्यादा पत्र लिख चूका है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, तब उसने ये कदम उठाया है।
बहरहाल, एसपीजी के जवानों ने इस शख्स को तुरंत दबोचा और बाहर ले गए। इसके बाद भीड़ में मौजूद कुछ और लोग खड़े हुए और कहा कि पीएम और सोनिया की मौजूदगी में उन्हें अपनी बात नहीं रखने दी जा रही है बेग से सुरक्षाकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। वैसे सोनिया गांधीं ने कहा है कि उसे छोड़ दिया जाए और उसकी समस्या पूछिए। अगर वो मिल के अपनी समस्या बताना चाहते हैं तो उसे अपॉइंटमेंट भी दे दिया जाये। अब जनता के बिच चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए इसी तरह से अब विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा तभी सरकार मानेगी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
84' दंगों की एसआईटी जांच हो- केजरीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को हटाने की केजरीवाल ने सिफारिश की

Your email address will not be published. Required fields are marked *