Business

मुरली देवड़ा, मोइली और मुकेश अंबानी पर केसः केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.
मुरली देवड़ा, मोइली और मुकेश अंबानी पर केसः केजरीवाल - Image 1
मुरली देवड़ा, मोइली और मुकेश अंबानी पर केसः केजरीवाल - Image 1
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को आदेश दिया है कि वो मुरली देवड़ा, वीरप्पा मोइली, वीके सिब्बल और मुकेश अंबानी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करे। केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार को 4 लोगों ने शिकायत की है कि रिलायंस को गैस कुएं देने में धांधली की गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अप्रैल महीने से गैस की क़ीमत 8 डॉलर करने जा रही है और इसके लिए मंत्रियों के साथ मिलकर रिलायंस के दबाव में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंग्ला देश को 2.53 डॉलर में गैस दे रही है जबकि अपने ही देश में गैस की क़ीमत मुकेश अंबानी के दबाव में 8 डॉलर में बेचने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि वो वीरप्पा मोइली और मनमोहन सिंह को क़ीमतें न बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखेंगे।
केजरीवाल ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि गैस की क़ीमतें बढ़ीं तो इसका असर हर चीज़ पर पड़ेगा, बिजली और खाद महंगी हो जायेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कंपनी ने जानबूझकर देश में गैस की किल्लत पैदा की है और मंत्रियों के साथ मिलकर गैस की क़ीमतें बढ़वा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया रिलायंस केजी बेसिन की गैस पर दोगुना पैसा वसूल रही है और इसके ज़रिये 56000 करोड़ रुपये कमाये हैं।
जिन 4 लोगों ने रिलायंस के ख़िलाफ़ शिकायत की है उनके नाम हैं टीआरएस सुब्रमण्यम, ईएएस शर्मा, एडी तहलियानी, और कामिनी जायसवाल।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल को अंबानी का जवाब, "आधारहीन हैं सभी आरोप"
दिल्ली में मणिपुर के युवक पर चाकू से हमला

Your email address will not be published. Required fields are marked *