delhi-aap-bjp-workers-clash

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पार्टी के कई बड़े नेता इस प्रदर्शन में मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हंगामे का जवाब देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए अन्दर से पत्थरबाजी शुरू दी। वहीँ लखनऊ में भी 'आप' कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे।खबरजोन के सूत्रों के मुताविक भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा अंदेशा था कि दिल्ली की तरह यहाँ भी 'आप' कार्यकर्ता घेराव करने आ सकते हैं इसलिए सभी उरी तयारी में थे और जैसे ही 'आप' कार्यकर्ता वहां पहुंचे उन्हें लाठियों से दौड़ा कर मारा गया।
दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता अरविंद केजरीवाल के काफिले को गुजरात में रोके जाने को लेकर नाराज थे। बुधवार दोपहर को अरविंद केजरीवाल के काफिले को गुजरात के पाटन में राधनपुर नामक जगह पर पुलिस ने रोक लिया। सुबह ही चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीखों का ऐलान किया है, जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत बिना इजाजत कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। इसलिए जिला प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल के काफिले को रोका। लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इसके लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि ऐसा साजिशन किया गया क्योंकि नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल से घबरा गए।

इस प्रदर्शन में शाजिया इल्मी भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'हमने खुद पुलिस बुलाई। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके और बेशर्मी की। हमने नारा लगाया, नरेंद्र 'आप' से डरता है, पुलिस को आगे करता है। इसके बाद हम पर पत्थर अंदर से फेंके गए।'
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें