Live: Modi rally in Purnea, Bihar
Live: बिहार में मोदी की रैली
03:08 PM: बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं देने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण खत्म किया।
03:05 PM: मोदी ने कहा, गुजरात का ही सेक्युलरिजम सच्चा है।
03:04 PM: मोदी बोले, बिहार में गरीब मुसलमान में मजदूरी की दर 41 रुपये है, गुजरात में 61 रुपये है।
03:03 PM: मोदी बोले, बिहार में 38 फीसदी ग्रामीण मुसलमान गरीब हैं, लेकिन गुजरात में सिर्फ 7 फीसदी मुसलमान गरीब हैं।
03:02 PM: मोदी ने कहा, देश भर में मुसलमानों को सेक्युलरिजम के नाम पर धोखा दिया गया है।
03:02 PM: मोदी बोले, बिहार में अब तक हर किसी ने मुसलमनों के वोट के बल पर राज किया है।
03:00 PM: नरेंद्र मोदी का नीतीश पर निशाना। कहा, बिहार में बाढ़ के वक्त जब हमने मदद की थी तो बिहार के कुछ अहंकारी नेताओं उसे ठुकरा दिया था।
02:56 PM: मोदी बोले, विकास की पहली शर्त है, विकास सबके लिए हो।
02:55 PM: मोदी बोले, पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद भी मछली पालन के क्षेत्र में बिहार पिछड़ा हुआ है।
02:52 PM: नरेंद्र मोदी का लालू पर निशाना। बिहार में यादवों की सरकार बनने के बाद भी बिहार के पशुपालकों का कल्याण नहीं हुआ।
02:50 PM: मोदी ने पूछा, राहुल कहते हैं कि कंप्यूटर हम लाए हैं, लेकिन मैं पूछता हूं कि लाए तो गए कहां?
02:49 PM: मोदी का राहुल पर निशाना। कहा, भारत में सिर्फ 22 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं, लेकिन गुजरात में 71 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं।
02:47 PM: मोदी बोले, बिहार में सिर्फ 2 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं। इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है।
02:45 PM: मोदी ने कहा, बिहारी युवक तेजस्वी हैं, बुद्धिमान हैं। बिहारी आज पूरे देश के शासन को चला रहे हैं।
02:44 PM: मोदी बोले, कांग्रेस के शहजादे महंगाई पर चुप्पी साध जाते हैं। करप्शन पर चुप्पी साध जाते हैं। सिर्फ कहते फिरते हैं कि देश में आईटी हम लेकर आए। कंप्यूटर हम लेकर आए।
02:43 PM: मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। उन्हें फिर शहजादा कहा।
02:40 PM: मोदी बोले, इस वक्त देश में 3 गठबंधन हैं, एनडीए गठबंधन, लठबंधन और भ्रष्टबंधन। देश न तो लठबंधन से चलेगा और न ही भ्रष्टबंधन से। देश सिर्फ एनडीए गठबंधन से चलेगा।
02:37 PM: नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में 1,900 स्कूल ऐसे हैं जिनका वजूद ही नहीं है, लेकिन उसके लिए बजट अलॉट होता है। सिर्फ पटना में 90 स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों पर चलते हैं।
02:36 PM: मोदी ने कहा, बिहार की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती थी, लेकिन आज पूरे देश में जंगलराज कायम हो गया है। देश से जंगलराज को हटाने के लिए बिहार की जनता को आगे आना होगा।
02:33 PM: मोदी ने कहा, हम चुनाव के मैदान में आए हैं मजबूत सरकार बनाने के लिए।
02:29 PM: जब गुजरात में इतना जबर्दस्त भूकंप आया, असम में दंगे हुए और उत्तर प्रदेश में 150 से ज्यादा दंगे हुए तब थर्ड फ्रंट वाले कहां गए थे: मोदी
02:28 PM: मोदी बोले, जब कोसी में बाढ़ आई थी तो कोई थर्ड फ्रंट वाला नहीं दिखा था। तब उनकी संवेदना कहां गई थी और आज चुनाव है तो बाहर निकल आए।
02:27 PM: थर्ड फ्रंट के सभी नेताओं ने कभी न कभी कांग्रेस को बचाने का काम किया है। उसमें शामिल सभी नेता पीएम बनने के लिए कपड़े सिला के बैठे हुए हैं: मोदी
02:26 PM: मैं अक्सर सोचता था कि बिहार में हमारा अच्छा-खासा गठबंधन चल रहा था, इसे तोड़ा क्यों गया। तीन-चार दिन पहले पता चल गया। वो तो पीएम बनना चाहते हैं। पीएम बनने का सपना उन्हें सोने नहीं दे रहा है। कहते हैं कि वह सबसे योग्य हैं: मोदी
02:24 PM: देश के इतिहास में 27 अक्टूबर की घटना का जिक्र जरूर होगा। मैं बम बलास्ट की बात नहीं कर रहा हूं, मैं बिहार के लोगों को नमन करता हूं। बम धमाकों के बावजूद लोग हिले तक नहीं, यह देश बचाने के लिए यहां के लोगों के संकल्प को दिखाता है: मोदी
02:18 PM: मोदी ने कहा, होली के साथ-साथ देश में बीजेपी का भी रंग चढ़ रहा है।
02:17 PM: मोदी ने अपना भाषण मैथिली में शुरू किया और रैली में पहुंची जनता का अभिवादन किया।
02:15 PM: नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया।
02:13 PM: बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने नरेंद्र मोदी से बिहार से लड़ने की पेशकश की। कहा, आप जिस सीट से चाहें वहां के सांसद और उम्मीदवार आपके लिए सीट खाली कर देंगे।
02:12 PM: सुशील मोदी ने कहा कि अगर बिहार को उसका हक दिलाना चाहते हैं, तो मोदी को पीएम बनवाएं।
02:11 PM: मुख्यमंत्री जब मुंबई गए रैली करने तो राज ठाकरे के सामने घुटने टेक दिए और आज स्वाभिमान की बात कर रहे हैं: सुशील मोदी
02:10 PM: बिहार के मुख्यमंत्री उसी कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी सरकार को बचा रहे हैं: सुशील मोदी
02:09 PM: नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को गुजरात में रोजगार और सम्मान दिया। कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार के लोगों को तिरस्कार मिला है: सुशील मोदी
02:05 PM: रैली को संबोधित कर रहे हैं नंदकिशोर यादव।
02:02 PM: बिहार सरकार में मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय सिंह कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुए।
02:00 PM: पासवान के अब बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडे लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
01:59 PM: पूर्णियाः रामचंद्र पासवान ने मोदी के बारे में कहा, जितना उनका नाम भारी है उतना ही उनका काम और सम्मान भी भारी है। जाति, वर्ग के बारे में न सोचकर बीजेपी को वोट दें।
01:48 PM: अब रामचंद्र पासवान रैली को संबोधित करेंगे। एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान के भाई हैं रामचंद्र।
01:47 PM: उदय सिंह ने कहा, नीतीश ने अल्पसंख्यकों के नाम पर गठबंधन तोड़ा लेकिन असल में तो वह पीएम बनना चाहते थे।
01:45 PM: उदय सिंह ने कहा- जहां गुजरात में दूध की नदियां बह रही हैं, वहीं बिहार की सरकार यहां शराब की नदियां बहाना चाहती है।
01:40 PM: मंच पर सुशील मोदी के साथ नरेंद्र मोदी।
01:38 PM: अभी मोदी और दूसरे उपस्थित लोगों का स्वागत कर रहे हैं सांसद उदय सिंह।
01:37 PM: रैली में बिहार में बीजेपी की सहयोगी एलजेपी की ओर से रामचंद्र पासवान भी आए हैं।
01:30 PM: मंच पर पहुंचे नरेंद्र मोदी। नारों के साथ स्वागत।
01:26 PM: भोजपुरी में बोल रहे हैं राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी। छपरा से लोकसभा सांसद भी रहे हैं रूड़ी।
01:25 PM: रैली स्थल पर पहुंचा मोदी का हेलिकॉप्टर। शाहनवाज के बाद अब राजीव प्रताप रूड़ी बोल रहे हैं।
01:24 PM: मोदी को हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी प्यार करते हैं, देश से प्यार करने वाले सभी लोग उन्हें प्यार करते है: हुसैन
01:24 PM: शाहनवाज हुसैन ने कहा, मोदी सांप्रदायिक नहीं है। बीजेपी के नेता पूरे देश की बात करते हैं।
01:23 PM: मंच पर शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूढ़ी, अश्विनी चौबे, सी. पी. ठाकुर, कीर्ति आजाद जैसे बिहार के बड़े नेता मौजूद।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें