Health राज्य

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब मास्क नहीं पहनने पर भरना होगा 2000 रुपये का जुर्माना

0
Please log in or register to do it.
Fine of not wearing a mask in Delhi is now Rs 2000

नई दिल्ली: कोरोना महामारी पर दिल्ली सरकार पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब अरविंद केजरीवाल सरकार ऐक्शम में आ गई है। अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर चुकानी पड़ेगी भारी रकम। दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की है। अभी तक मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस चार गुणा बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली में इस वक्त कोरोना वायरस महामारी भयानक रूप ले चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना है, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब राजधानी में मास्क न लगाने पर 2000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा, यह फैसला उपराज्यपाल के साथ मिलकर लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पहले 500 रुपए का जुर्माना लगता था, लेकिन कई लोग अभ भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसी कारण जुर्माने की राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपए कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने छठ को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि, हम चाहते हैं कि लोग धूमधाम से छठ का त्योहार मनाएं लेकिन सार्वजनिक जगहों पर नहीं। कई राज्य सरकारों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। हम भी चाहते हैं कि कोरोना न फैसे इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि घर पर ही छठ का त्योहार मनाएं।
Fine of not wearing a mask in Delhi is now Rs 2000

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बिहार विधानसभा: जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, 23 और 24 नवंबर तक रहेंगे पद पर

Your email address will not be published. Required fields are marked *