Entertainment

First Look: साइना नेहवाल बनी परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म के लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं, वो जल्द ही बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक (Saina Nehwal) सारिका स्वरुप में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे साइना नेहवाल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर एस्ट्रेस की तारीफ की है।
अपने ट्विटर अकाउंट पर सायना नेहवाल ने फर्स्ट लुक को शेयर किया है, परिणीति इसमें खिलाड़ी की यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। इसमें सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा है लेकिन इतने से ही ये मालूम पड़ता है कि फिल्म में एक्ट्रेस धमाल मचाने वाली हैं। 

सायना ने लिखा कि, मेरी हमशक्ल… कैप्शन में उन्होंने परिणीति को टैग करते हुए #sainamovie हैशटैग का इस्तेमाल किया है। पिक्चर में परी छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं। इस फिल्म की उन्होंने पिछले साल शूटिंग शुरु की थी। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था लेकिन किसी कारणवश उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। परिणीति इन दिनों बैडमिंटन की जमकर ट्रेनिंग ले रही हैं और इसमें उनकी मदद साइना नेहवाल भी कर रही हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



पुलिस ने माफिया बदन सिंह बद्दो के घर को किया कुर्क, ढोल बजाकर दी मुनादी
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 552 अंकों का उछाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *