Politics

मोदी हिटलर, मुलायम मुसोलिनी : बेनी प्रसाद वर्मा

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। बेनी प्रसाद वर्मा जी के
बोल एक बार फिर प्रसफुटित हुए हैं और इस बार भी निशाने पर मोदी औ मुलायम। केंद्रीय
मंत्री ने दोनों नेताओं की मिलीभगत बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर यूपी में वोटो का
ध्रुवीकरण कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुज़फ्फ़रनगर दंगों का हवाला दिया।


बेनी प्रसाद वर्मा ने बीजेपी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी
पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर हमला करते हुए कहा कि हिटलर और मुसोलिनी के
बीच दोस्ती हो गई है।

हिटलर और मुसोलिनी के रूप में
नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव का भारत में फिर से जन्म हुआ है। दोनों नेताओं
के बीच वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर मौन सहमति है। हालिया मुज़फ्फ़रनगर दंगे
‘हिटलर‘ और ‘मुसोलिनी‘ के बीच दोस्ती का परिणाम है।
– बेनी प्रसाद वर्मा, केंद्रीय इस्पात मंत्री


लोकसभा चुनावों का ज़िक्र करते हुए
इस्पात मंत्री ने जावा किया कि उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी का सफाया होनेवाला
है और कांग्रेस को 50 सीटें मिलनेवाली हैं। विवादित बयान तो अलग है बेनी प्रसाद
वर्मा ने ख़ुद को सरदार वल्लभ भाई पटेल का असली वारिस बताते हुए ख़ुद को देश का
दूसरा लौह पुरुष घोषित कर दिया।

बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि बेनी
प्रसाद वर्मा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बीजेपी नेता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि
कांग्रेस को उनका इलाज कराना चाहिए और उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी दे देनी
चाहिए।

17 दिसंबर को होगा राहुल के पीएम उम्मीदवार बनने का ऐलान!
लोकपाल पर चर्चा टली: दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

Your email address will not be published. Required fields are marked *