maximum members of aap from gujrat

इसके बाद 50 हजार से अधिक सदस्य कर्नाटक और 40 हजार से ज्यादा सदस्य बिहार के बने हैं। सात लाख सदस्यों में से तीन लाख सदस्य मिस कॉल के जरिए और तीन लाख सदस्यों ने वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करवाकर सदस्यता हासिल की है। एक लाख सदस्य एसएमएस भेजकर बने हैं। आप ने शुक्रवार से निशुल्क सदस्यता अभियान शुरू किया था। इससे पहले, पार्टी की सदस्यता लेने के लिए 10 रुपए की सदस्यता फीस भरना पड़ता था। निशुल्क सदस्यता अभियान के तहत पार्टी ने पांच तरीकों से सदस्य बनने का विकल्प दिया था।