राज्य

सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन

0
Please log in or register to do it.
Sushil modi demanding tejashwi yadav resignation

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है, मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद जमकर विपक्षी पार्टियों और तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा, अब जब मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन फिर भी बयानहाजी चल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के तीखे हमले के बाद अब उन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेज बल्कि जमानत पर हैं। कोरोना के कारण ट्रायल रुका हुआ था। किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है।

वहीं, मेवालाल के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि, मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.’
आगे तेजस्वी ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं, इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया, घंटे बाद इस्तीफे का नाटक रचाया. असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?
Sushil modi demanding tejashwi yadav resignation

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन
Pok में भारत की 'पिनप्वाइंट स्ट्राइक', ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने

Your email address will not be published. Required fields are marked *