Election

बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने दिया पद से इस्तीफा, अब अशोक चौधरी को दी गई जिम्मेदारी

0
Please log in or register to do it.
Bihar Education Minister Mewa Lal Choudhary resigns.

पटना: नीतीश सरकार में शपथ लेने वाले मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार को लेकर चौतरफा घिरने के बाद गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मेवालाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला लिया हो।
मेवालाल के इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है। जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया घंटे बाद इस्तीफ़े का नाटक रचाया। असली गुनाहगार आप है। आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?
एक और ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि, मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिन्द।
बताते चलें कि, 2017 में मोवाला चौधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए कॉलेज की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप है। उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 सहायक प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है।
Bihar Education Minister Mewa Lal Choudhary resigns.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सलमान खान की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बिग बॉस के अगले एपिसोड की करेंगे शूटिंग
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड Hafiz Saeed को पाकिस्तान की अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

Your email address will not be published. Required fields are marked *