झाँसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के तहत चयनित उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएगे। इसके लिए पात्र उपभोक्ताओं की...
झाँसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के तहत चयनित उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएगे। इसके लिए पात्र उपभोक्ताओं की डाटा फीडिंग कर ली गयी है। फिलहाल अभी एक-दो महीने पुराने राशन कार्डो से ही काम चलाना होगा।

विभाग की स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की योजना है, जिसकी चिप में उपभोक्ता से सम्बन्धित ब्यौरा दर्ज रहेगा। इसमें प्रतिमाह दिए जाने वाले राशन की इंट्री भी की जाएगी। इसके लिए कोटेदारों को भी मशीन मिलेगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग द्वारा चयनित उपभोक्ताओं के नाम, पता, पारिवारिक सदस्यों का विवरण, बैंक खाता, मतदाता फोटो पहचान पत्र आदि के ब्यौरा पहले ही कम्प्यूटराइज्ड किया जा चुका है।
सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड भी लिंक किये जा रहे है। स्मार्ट कार्ड का रखरखाव आसान होगा, इसके माध्यम से राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी।