Business

भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

0
Please log in or register to do it.

भारतीय बाजार में मोटोरोला ने सैमसंग की टक्कर में अपना पहला फोल्डेबल 5जी स्मार्टफोन Motorola Razr 5G लॉन्च कर दिया है। Motorola Razr 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जिसमें 5जी नेटवर्क का सपोर्ट है।
मोटोरोला के इस फोन में 6.2 इंच की फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले है। फोन की बॉडी मेटल है, ग्लास और 7000 सीरीज एल्यूमीनियम से बनी है। इंडियन मार्केट में इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को पॉलिस ग्रेफाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट से Motorola Razr 5G की बुकिंग शुरू हो गई है और 12 अक्तूबर से इसकी बिक्री होगी। इस फोन के एचडीएफसी बैंक 10,000 रुपये की छूट दे रहा है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक सिम ई-सिम है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित My UX ओएस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.2 इंच की प्लास्टिक OLED फोल्डेबल डिस्प्ले है। फोल्ड होने के बाद आपको 2.7 इंच की दूसरी OLED डिस्प्ले मिलेगी। 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहनें रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने पहुंची हाई कोर्ट
17 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival 2020 की शुरुआत, इनपर मिलेगा भारी छूट

Your email address will not be published. Required fields are marked *